पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवारी ने दूसरे किसानों के खाते में भेज दी राहत

पटवारी ने दूसरे किसानों के खाते में भेज दी राहत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना | राहत राशि वितरण में रामपुर गांव में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। शिकायत मिलने पर जब जांच की तो पटवारी की लापरवाही सामने आई। इस मामले में एसडीएम ने कार्रवाई कर पटवारी की दो वेतनवृद्धि रोक दी हैं।

आरोन तहसील के रामपुर गांव में पटवारी भगवत सिंह धाकड़ ने राहत प्रकरण तैयार किए थे। गांव के लोगों ने पटवारी द्वारा की जा रही गड़बड़ी की शिकायत प्रभारी एसडीएम पीके भटनागर से की थी। उन्होंने जांच कराई तो सही पाई गई। पटवारी ने कई किसानों की राहत राशि दूसरे किसानों के बैंक खाते में भेज दी है। इसके अलावा उनके द्वारा फौती नामातंरण भी नहीं किए गए। जबकि यह कार्य प्राथमिकता वाला होता है।

खबरें और भी हैं...