पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानी टंकी निर्माण में गड़बड़ी की रिपोर्ट मांगी

पानी टंकी निर्माण में गड़बड़ी की रिपोर्ट मांगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना| स्कूलों में पानी की टंकी निर्माण में हुई गड़बड़ी मामले की एडीएम नियाज अहमद खान ने इंजीनियरों से तकनीकी रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एडीएम ने बताया कि तकनीकी जांच के लिए दो इंजीनियरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन्हें 7 दिन में अपनी रिपोर्ट एडीएम को प्रस्तुत करना है। एडीएम द्वारा की गई जांच में कई जगह गड़बड़ी मिली थी।

हालांकि कुछ स्कूलों में टंकी निर्माण का कार्य ठीक भी पाया गया है। जिन संस्था प्रभारियों ने इस मामले में गड़बड़ी की है। वह मुसीबत में पड़ सकते हैं। उनके राशि वसूली की कार्रवाई हो सकती हैं।

खबरें और भी हैं...