राजस्व अधिकारियों की बैठक में कल होगी ग्रामीण विकास की समीक्षा
गुना | आगामी 12 फरवरी को जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। कलेक्टर राजेश जैन की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे से कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में होने वाली बैठक में जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित होंगे। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह बैठक से संबंधित जानकारी पूर्व निर्धारित प्रपत्रों पर तीन प्रतियों में दस फरवरी तक आवश्यक रूप से उपलब्ध कराएं। जिन्हें बैठक भी लाना अनिवार्य रहेगा। इस बैठक के बाद कलेक्टर जिला स्तरीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास के निर्माण कार्य और अन्य बिंदुओं की समीक्षा बैठक भी लेंगे। यह बैठक दोपहर 12 बजे से होगी। इसमें सभी राजस्व अधिकारियों के अलावा जनपद सीईओे उपस्थित रहेंगे।