जुलूस निकालने में जुटा था पुलिस अमला तभी नो एंट्री में घुसा ट्रैक्टर
जैन समाज का पंचकल्याणक महोत्सव का जुलूस निकलवाने में पुलिस अमला जुट था। इसी बीच एक ट्रैक्टर भी नो-एंट्री में घुस आया। इससे व्यवस्थाएं बिगड़ गई। हालांकि ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया। वहीं बीच सड़क पर खड़े एक ट्रक को भी पकड़ा है।
यातायात डीएसपी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पंचकल्याणक महोत्सव के लिए बीजी रोड स्थित आयोजन स्थल पर जुलूस जा रहा था। इसी बीच बजरी से लदा एक ट्रैक्टर घुस आया। हालांकि इसे रोकने के लिए पुलिस बल भी आगे आया। लेकिन वह इससे पहले वहां से निकल गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। चालक पर नो-एंट्री में ट्रैक्टर लाने पर 5 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। एक ट्रक भी जब्त किया है।
बीच सड़क पर खड़े ट्रक से लगा जाम, किया जब्त
वायपास मार्ग पर भी बीच सड़क पर खड़े एक ट्रक की वजह से जाम लग गया। कई वाहन जाम में फंस गए। यातायात पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची। उसने बीच सड़क पर खड़े ट्रक को जब्त कर लिया। इसके बाद जाम में फंसे वाहनों को निकाला गया। इस मामले में भी पुलिस कार्रवाई कर रही है।
नो-इंट्री में आये ट्रक पर कार्यवाही कर ट्राफिक पुलिस ने उसे जब्त किया।