हजयात्रा: फार्म भरने की तिथि 8 से 15 फरवरी की
गुना| हज यात्रा के लिए फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। शहर काजी नूरउल्ला यूसुफ जई एवं हज कमेटी के अध्यक्ष आबिद खान ने बताया कि पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 8 फरवरी थी। लेकिन इसे बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया गया है। जिले से अब तक कुल 150 आवेदन जमा हो चुके हैं। इसमें कुंभराज से 10, राघौगढ़ से 12, चांचौड़ा से 6, चौथी बार जाने वाले हाजी 6 एवं 70 साल से ज्यादा की उम्र में आवेदन करने वालों की संख्या 6 है।