मां सरस्वती के साथ गुरु पादुका का किया पूजन, हुए अनुष्ठान
वसंत पंचमी के मौके पर शहर से लेकर जिलेभर में स्कूल कॉलेजों में मां सरस्वती का पूजन-अर्चन और मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। जिनमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
गायत्री शक्तिपीठ पर शुक्रवार को वसंत पंचमी के अवसर पर हवन व साधनात्मक कार्यक्रम हुए। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के सहयोग हवन पूजन कार्यक्रम हुए जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भाग लिया। मां सरस्वती का पूजन, गुरु पादुका का पूजन किया गया। इस अवसर पर गुरुदीक्षा, संस्कार, गर्भवती महिलाओं के पुंसवन संस्कार सहित विभिन्न संस्कार भी कराए गए। इस अवसर पं. श्रीराम शर्मा द्वारा रचित पुस्तकों का स्टाल भी लगाया गया।
उत्कृष्ट विद्यालय में मनाया वसंत पंचमी उत्सव
उत्कृष्ट विद्यालय में वसंत पंचमी उत्सव, पुरस्कार वितरण एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव थे। अध्यक्षता एमएल गुप्ता पूर्व सहायक संचालक ने की। विद्यालय में वर्षभर हुए कार्यक्रम में विद्यालय वर्षभर होने वाली विभिन्न गतिविधियों के लिए छात्र-छात्राओं को पुरस्कार संजय श्रीवास्तव, रमेश पांडेय, प्राचार्य तथा अतिथियों ने दिए। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्राचार्य डीएन जाटव, श्याम बिहारी शर्मा शाउमावि 2, व्हीके जैन प्राचार्य खेजरा एवं राजेश पाठक प्राचार्य गढ़ा की उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अंजू बंसल ने किया।
गायत्री मंदिर में मनी वसंत पंचमी
राघौगढ़ | शुक्रवार को गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री मंत्र और हवन दीपयज्ञ कर बसंत पंचमी मनाई गई। ट्रस्ट प्रमुख सुधीर शर्मा श्याम अग्रवाल रविंद्र भार्गव, शामिल हुए। साडा कालोनी में प्रज्ञा मंडल में बलवीर सिंह राजपूत जसोदा विष्ट, मोहन विष्ट, अशोक पटेल, सरिता जोशी ने सुबह मां सरस्वती की पूजन-हवन किया।
वसंत पंचमी पर स्कूल में होंगे कार्यक्रम
एचआर लाहोटी विद्या निकेतन स्कूल में वसंत पंचमी उत्सव पर बच्चों के लिए को वेस्ट बसंत राजा और बसंत रानी स्पर्धा 12 बजे से होगी। रविवार को बच्चों की माताओं के लिए सुबह 9 बजे से फ्लावर मेकिंग और फूलों की रंगोली बनाने की प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता उपरांत पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
वसंत पंचमी पर गुरु दीक्षा,पुंसवन के साथ कराए गए अन्य संस्कार
गायत्री मंदिर में यज्ञशाला में हवन करते श्रद्धालु।
गायत्री शक्तिपीठ पर हवन करते श्रद्धालु।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजय प्रतिभागी को पुरस्कार देते अतिथि।