विधायक कप प्रतियोगिता में डीबीए रहा प्रथम
गुना | संजय स्टेडियम में विधायक कप वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम स्थान पर डीबीए गुना, दूसरे स्थान पर डीसीसी गुना व तीसरे स्थान पर बास्केट बाल एकेडमी रही। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विधायक पन्नालाल शाक्य, एसडीओपी सत्येंद्र सिंह तोमर, डीएसपी अजाक अधीक्षक बीपी तिवारी, यातायात डीएसपी मानवेंद्र सिंह तोमर, विधायक प्रतिनिधि विकास जैन, खेल प्रकोष्ठ के राकेश रघुवंशी, रमेश ओझा शर्मिला डाबर जिला खेल अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। खिलाड़ियों को शील्ड, टी-शर्ट एवं प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया।