छात्र समय का प्रबंधन करें : चौहान
गुना | राष्ट्रीय सेवा योजना शाउमावि के सात दिवसीय शिविर में छात्रों को रोजगार परख जानकारी दी गई। नजूल काॅलोनी विप्र भवन में सुरेंद्र सिंह चौहान ने छात्रों को जानकारी देते हुए कहा कि श्रम के और समय के प्रबंधन से बड़े पद भी आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं। हम अपने को कमजोर न समझें। इस अवसर पर अनिल भार्गव ने भी विचार व्यक्त कर छात्रों को समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन छात्र अरुण अहिरवार ने किया। गीत हर्षित नामदेव तथा अशोक बरार ने प्रस्तुत किया। छात्रों द्वारा श्रमदान भी किया जा रहा है। इस अवसर पर संजीव अहिरवार, महेश ओझा, राजकुमार खरे, राजेश अहिरवार, दीपक कुशवाह, सोनू कुशवाह, गौरव पंत, पुनीत सेन, उत्कर्ष चौरसिया, सुरेंद्र प्रजापति, लक्ष्मण अहिरवार, चंदन कुशवाह, राहुल राजपूत, लाखन लोधा, अमिल लोधा, महावीर शाक्यवार सहित अन्य मौजूद थे।