बस स्टैंड पर टॉयलेट बनवाने की मांग
ईसागढ़ | कदवाया गांव के बसस्टैंड में टॉयलेट नहीं है। इससे यहां पर आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां पर प्रमुख धार्मिक स्थल होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता रहता है। यहां से खनियाधाना, रन्नौद और शिवपुरी, अशोकनगर, गुना आदि जगहों के लिए बसें आती-जाती है। यात्री प्रवीण जैन ने बताया कि यहां पर टॉयलेट होना जरूरी है। टॉयलेट के अभाव में महिला यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी होती है। यात्रियों ने प्रशासन से बस स्टैंड परिसर में टॉयलेट बनवाने की मांग की है।