गाडगे जयंती पर समाज करेगा प्रतिभाओं का सम्मान
स्पीड स्टार की दौड़ में दौड़े बच्चे
गुना| 23 फरवरी को राष्ट्रीय संत शिरोमणि गाडगे महाराज की जयंती पर रजक समाज समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करेगा। कार्यक्रम गायत्री मंदिर चौराहे के पास अंबेडकर भवन में दोपहर एक बजे से रजक महासभा मप्र की जिला इकाई के बैनर तले होगा। इसमें गरिमा टीवी न्यूज द्वारा गुना, अशोकनगर और राजगढ़ जिलों के पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि बमोरी विधायक महेंद्र सिंह सिसौदिया रहेंगे। इसमें जिपं अध्यक्ष अर्चना बल्लू चौहान, नपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सलूजा उपस्थित रहेंगे। महासंघ की जिला इकाई द्वारा कार्यक्रम के लिए समाज के घर- घर आमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं। सम्मान के लिए सत्र 2014- 15 में बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने वाली समाज की प्रतिभाओं के बायोडाटा/मार्कशीट 21 फरवरी तक मांगें गए हैं। यह कैंट के सर्वोत्तम पब्लिक स्कूल, हाट रोड स्थित स्टूडियो, जयस्तंभ चौराहे के स्टूडियो बूढ़े बालाजी के पास स्टूडियो और एबी रोड स्थित एक अन्य स्टूडियो पर जमा कराए जा रहे हैं।
गुना। ओलिंिपक धावकों की खोज के लिए गेल एवं नेशनल युवा कोआपरेटिव सोसायटी द्वारा पीजी कॉलेज खेल ग्राउंड पर टेलेंट हंट कार्यक्रम हुआ। इसमें बच्चों ने भाग लिया।