पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नवजात को 3 दिन बाद चाइल्ड हेल्प लाइन के हवाले किया

नवजात को 3 दिन बाद चाइल्ड हेल्प लाइन के हवाले किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना| सड़क पर रोता हुआ मिला नवजात को चाइल्ड हेल्प लाइन के हवाले कर दिया है। पुलिस को 10 फरवरी को सूचना मिली थी कि दुर्गा कालोनी के पास एक खाली प्लॉट में एक नवजात रो रहा था। इसे शिवाजी नगर निवासी गोरीशंकर कोरी ने देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन बच्चे की देखभाल करने वाला कोई नहीं था। इस वजह से पुलिस ने गौरीशंकर को ही देखभाल के लिए बच्चा दे दिया। तीन दिन तक गोरीशंकर के परिवार ने बच्चे की देखभाल की। लेकिन 13 फरवरी को इस बच्चे को चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंप दिया है। बच्चे से जुदा होने के बाद उसकी देखभाल कर रहा परिवार रोने लगा।

खबरें और भी हैं...