पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वामपंथी दलों का विरोध कर जलाया पुतला

वामपंथी दलों का विरोध कर जलाया पुतला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रवादी संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज अंबेडकर चौराहे पर वामपंथी संगठनों का पुतला दहन किया। गत दिनों जेएनयू विश्वविद्यालय में वामपंथी दलों के प्रदर्शन के दौरान राष्ट्र विरोधी नारेबाजी व अफजल गुरु को निर्दोष बताया गया था। इसके विरोध अभाविप के कार्यकर्ताओं ने वामपंथी दलों डीएसओ, एआईएसएफ, एसएफएल, एएसएफआई, डीवायओ, एसयूसीआई आदि के खिलाफ प्रदर्शन और पुतल दहन कर विरोध जताया। परिषद ने कहा कि अगर ऐसी कोई घटना दुबारा होती है तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी। विश्वविद्यालयों में अगर इस तरह की राष्ट्र विरोधी गतिविधियां होती हैं तो तो इनके परिणामों घातक होंगे। परिषद ने इन गतिविधियों से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान यशवर्धन भार्गव, राकेश सहरिया, वैभव आर्य, यश त्रिवेदी, राहुल रघुवंशी, दीनेश सहरिया, मनीष रघुवंशी, अंकित भार्गव, रोहित शर्मा, संयोग श्रीवास्तव, अनिल रघुवंशी सहित कई परिषद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...