भास्कर संवाददाता| गुना
भास्कर संवाददाता| गुना
हाईवे पर वाहनों को टायर पंचर कर उनके ड्राइवरों के साथ लूटपाट करने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपियों ने कैंट क्षेत्र के बिलोनिया में कई वारदातों को अंजाम दिया था।
कैंट थाना क्षेत्र के बिलोनिया में आरोपियों ने 31 जनवरी एवं 3 फरवरी को ट्रक मे रांपी लगाकर उन्हें पंचर कर दिया था। इसके बाद ड्राइवर जब वाहनों को ठीक करने लगे तो बदमाशों ने उनके साथ लूट की थी। यह प्रकरण पुलिस ने दर्ज किए थे। एसपी पीएस विष्ट ने बताया कि आरोपी को पकड़ा गया है। इनके पास से राजस्थान से चुराई दो बाइक, एक 315 बोर का देशी, दो कुल्हाड़ी जब्त की गई है। आरोपियों के पास से एक लाठी व ड्राइवरों को बंधक बनाने के उपयोग मे लाई जाने वाली रस्सी भी मिली है। एएसपी सत्येंद्र सिंह तोमर ने बताया कि धरनावदा एवं कैंट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद आरोपी पकड़े गए। आरोपी सूरज कुशवाह उम्र 21 वर्ष नि. साबतखेड़ी, राजेश उर्फ राकेश सफेरा नि. आमखेडा, मोहन पुत्र घासीलाल कुशवाह नि. साबतखेडी को पकड़ा है। इसके शेष साथी फरार हो गए है। यह आरोपी महुगढ़ा के पास अन्य वाहन ड्राइवरों को लूटने की योजना बना रहे थे।
हाईवे पर लूट करने वाला गिरोह पकड़ा