गुना | नगर पालिका द्वारा शनिवार को शहर में स्वच्छता
गुना | नगर पालिका द्वारा शनिवार को शहर में स्वच्छता रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को सफाई बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस दौरान जब नपा अध्यक्ष राजेंद्र सलूजा ने होटल एवं अन्य संस्थान के सामने कचरा पड़ा देखा तो इसे उनके संचालकों से उठवाया। इसके बाद चेतावनी देते हुए दोबारा ऐसा न करने को कहा।
स्वच्छता के लिए जागरूक करने निकली रैली शास्त्री पार्क से शुरू हुई। इस दौरान सड़क पर अव्यवस्थित खड़े ठेले वालों को भी हिदायत दी कि वे कचरा सड़कों पर न फैलाएं। इसके अलावा दुकानदारों से भी कहा सफाई पर ध्यान दे। केंद्र सरकार द्वारा समस्त नगर पालिकाओं को स्वच्छता पखवाड़ा बनाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान नदी, तालाब एवं नालों की सफाई पर भी विशेष ध्यान देना है। उधर कलेक्टर राजेश जैन भी गुनिया नदी का पैदल दौरा किया। उन्होंने नदी की स्थिति देखी।
होटल संचालकों से सड़क पर पड़ा कचरा उठवाया