शिविर के समापन पर छात्राओं को बांटे पुरस्कार
राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में छात्राओं को दी स्वच्छता व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
कार्यक्रम
राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शाकउमावि कैंट का सात दिवसीय शिविर 6 फरवरी से 12 फरवरी तक शामा विद्यालय बांसखेड़ी में लगाया गया। शिविर के समापन अवसर पर बीएस रघुवंशी प्राचार्य कन्या केंट, विशाल श्रीवास्तव परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास, व राजू यादव उपाध्यक्ष नपा गुना ने मां सरस्वती का पूजन -अर्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएस परमार ने की। छात्राओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं शिविर की अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। शिविर में प्रतिवेदन वंदना चौबे कार्यक्रम अधिकारी ने प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन वैष्णवी रघुवंशी कक्षा 12वीं ने किया। शिविर में हुई विविध प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। शिविर में योग, नशामुक्ति, स्वच्छता, गीत गायन, अभिनय आदि कार्यक्रम हुए। शिविर के बौद्धिक सत्र में डीके जैन व्याख्याता, सुदीप सिंघल व उमा शर्मा ने भी छात्राओं को व्यक्तित्व विकास की प्रेरणा दी। शिविर के समापन अवसर कउमावि कैंट एवं मावि बांसखेड़ी का स्टाफ उपस्थित रहा। आभार प्रदर्शन वंदना चौबे द्वारा किया गया।
एनएसएस के कार्यक्रम के दौरान उदबोधन देते अतिथिगण। एनएसएस के कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं।