विजेता छात्रों को बांटे पुरस्कार
स्कूल में हुए सांस्कृतिक, साहित्य व खेलकूद प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ। अल्फा इंग्लिश स्कूल में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी एसके श्रीवास्तव, केंद्रीय विद्यालय के उप प्राधानाचार्य एलसी पांडे एवं प्रेम मसीह उपस्थित रहे। अतिथियों के स्वागत में बच्चों के द्वारा स्वागत नृत्य तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस साल विद्यालय का हाउस आफ द ईयर यलो हाउस रहा। तथा विगत वर्षा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय टॉपर आकाश सोलंकी तथा लगातार तीन वर्षों से सौ प्रतिशत उपस्थिति के लिए जाग्रति भैसारें को भी जिला शिक्षाअधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य जाय वर्गीस द्वारा इसी तरह बच्चों को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ऋचा शर्मा तथा आभार पूजा शर्मा ने माना।
गुना। बच्चों को पुरस्कार बांटते डीईओ संजय श्रीवास्तव।