समरस आचरण कर हिंदुस्तान को शक्तिशाली बनाने का लें संकल्प
समरसता मंच के सहयोग से घोसीपुरा में हुई समरसता गोष्ठी
भास्कर संवाददाता। गुना
डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125 वीं व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघ चालक गुरुजी के 100वें जन्मवर्ष को सामाजिक समरसता मंच के तत्वावधान में समरसता वर्ष के रूप में मनाए जाने के लिए जन-जन में समरसता का प्रवाह प्रवाहित के लिए गोष्ठी आयोजित की गई। इसी क्रम में घोसीपुरा में पं. चंद्रशेखर आजाद कालोनी के भवानी चौक में सभी जाति के लोगों ने गोष्ठी में भाग लिया। इस अवसर पर बंटी परिहार ने कहा कि आज हमें हिंदू समाज को शक्तिशाली बनाने के लिए समरस, समादर का आचरण कर हिंदुस्तान को शक्तिशाली बनाने का संकल्प लेना चाहिए। प्रेम वंशकार ने युगों-युगों से बहती आई हिंदू संस्कृतिधारा गीत का वाचन कराया। अजय पंत ने कहा कि समरसता हमारे राष्ट्रीय व सामाजिक जीवन का अमृत कुंभ है। विनोद रजक व अध्यक्षता कर रहे अखिलेश पंत ने सभी से हिंदू हम सब एक हैं कोई नहीं पराया का भाव धारण करने की अपील की। इसके बाद संकल्प वाचन के बाद गोष्ठी का समापन हुआ। गोष्ठी का संचालन पवन यादव ने व आभार सिद्धार्थ परिहार ने माना। गोष्ठी में मनीष कुशवाह, राहुल पंत, सौरभ पंत, अकिल पंत, तुलसीदास दुबे, प्रकाश परिहार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।