पति, सास, ससुर पर दहेज एक्ट की कायमी
गुना| आरोन पुलिस ने पति, सास एवं ससुर के खिलाफ दहेज एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पूनम बाई पुत्री लक्ष्मण दास बैरागी उम्र 25 साल निवासी ग्राम सालय की रिपोर्ट पर महिला के पति नत्थूदास, सास गुड्डीबाई व अन्य परिजन मोनू बैरागी एवं हनुमंत बैरागी निवासी ग्राम झागर धरनावदा के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।