पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जब्त मशीन की सुरक्षा से पुलिस का इंकार

जब्त मशीन की सुरक्षा से पुलिस का इंकार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला सूखा ग्रस्त होने की वजह से बोरिंग पर प्रतिबंध लगा हुआ है। बुधवार को नानाखेड़ी में बोरिंग की जा रही थी। जिला प्रशासन ने सूचना पर कार्रवाई की। बोरिंग मशीन जब्त की गई। नायब तहसीलदार पुलिस लाइन में जब्त वाहन को रखने पहुंचे तो पुलिस ने कहा कि हम इनकी सुरक्षा नहीं कर सकते हैं। आप ही इंतजाम करें। हालांकि नायब तहसीलदार ने इसकी सूचना एसडीएम को दी और वाहन पुलिस लाइन में ही सुपुर्दगी के रखे गए।

नानाखेड़ी वृद्धा आश्रम के पहले कुछ लोग बोरिंग करा रहे थे। एसडीएम दिनेश शुक्ला ने नायब तहसीलदार मनीष जैन को कार्रवाई के लिए भेजा। वह जैसे ही मौके पर पहुंचे तो खलबली मच गई। बोरिंग मशीन वाले भी भागने का प्रयास करने लगे। उन्हें रोका गया। इसके बाद ट्रक एवं बोरिंग मशीन जब्त की गई। बोरिंग करने वाले अमले ने बताया कि मनीष जाट नामक व्यक्ति द्वारा यह उत्खनन कराया जा रहा है।

नायब तहसीलदार ने मुझे सूचना दी है कि पुलिस लाइन में वाहन को सुरक्षित खड़े करने से पुलिस इंकार कर रही है। इस मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देंगे। दिनेश शुक्ला, एसडीएम

तहसीलदार मनीष जैन ने बिना परमीशन के बोर कर रही मशीन को जब्त किया।

ना-नुकर
खबरें और भी हैं...