- Hindi News
- National
- 63 साल की उम्र में संन्यासी को 40 साल की रशियन महिला से प्यार, शादी के लिए दी अर्जी
63 साल की उम्र में संन्यासी को 40 साल की रशियन महिला से प्यार, शादी के लिए दी अर्जी
नेपाल, महाराष्ट्र, असम, जम्मू-कश्मीर जैसे सहित कई राज्य एवं देश में वैराग्य का संदेश देते-देते एक संन्यासी को रशियन महिला से प्यार हो गया। अब दोनों गृहस्थी बसाना चाहते हैं। संन्यासी गुना जिले के आरोन का निवासी है। जबकि उनकी होने वाली प|ी रूस की निवासी है। इनकी उम्र में 23 वर्ष का अंतर है। दोनों ने बंगाल एडीएम के पास कोर्ट मैरिज की अर्जी लगाई है। वहां के प्रशासन ने संन्यासी के बारे में जिले से जानकारी तलब की है।
वेस्ट बंगाल राज्य जिला वीरभूम के एडीएम ने जिला प्रशासन का पत्र लिखा है। 63 वर्षीय संन्यासी प्रभात गिरी पुत्र रमेश गिरी ने कोर्ट मैरिज के लिए दिए शपथ पत्र में स्वयं को गुना जिले की आरोन तहसील सहरोक रोड का निवासी एवं अविवाहित बताया है। उसके द्वारा दी गई जानकारी की पुष्टि कराई जा रही है। अपर कलेक्टर नियाज अहमद खान को बंगाल प्रशासन ने पत्र लिखा है। उनसे कहा है कि आपके जिले में रहने वाले इस संन्यासी के बारे में सूचना प्रकाशित कराई जाए। अपर कलेक्टर न्यायालय ने संन्यासी की सूचना आरोन तहसील एवं कलेक्टोरेट में बुधवार को चस्पा की। अगर किसी व्यक्ति को आपत्ति है तो वह दर्ज करा सकता है।
रूस से भी जुटाई जा
रही जानकारी
संन्यासी रूस निवासी 40 वर्षीय नतालिया वेसेलोवा पुत्री वियालेजा वेसेलोबा से विवाह रचा रहा है। दोनों बंगाल जिले के ग्राम सुभाषपल्ली पोस्ट ऑफिस बोलपुर में एक आश्रम में एक साल से रह रहे हैं। वहीं दोनों के बीच प्यार हो गया। रूसी महिला ने कोर्ट मैरिज के लिए अपनी सहमति जताई है। रूस में भी महिला के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
सूचना प्रकाशित करवा दी, दर्ज कराएं आपत्ति
बंगाल के वीरभुज जिला प्रशासन ने पत्र लिखा है। संन्यासी के बारे में हमने सूचना प्रकाशित करवा दी है। किसी को आपत्ति है तो दर्ज करा सकता है। संन्यासी रूस की महिला से कोर्ट मैरिज कर रहा है। नियाज अहमद खान, एडीएम
एक साल पहले चले गए थे बंगाल
आरोन के गुप्तेश्वर आश्रम के स्वामी रमेश गिरी ने बताया कि प्रभात गिरी एक साल पहले बंगाल चला गया है। वह विवाह रचा रहा है। इस बारे में हमें कोई सूचना नहीं है। हालांकि संन्यासी के नाम स्वामी जी के राशन कार्ड में दर्ज है।
पश्चिम बंगाल प्रशासन ने गुना जिला कार्यालय को भेजा शादी का आवेदन।