पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एबी रोड पर एक घंटे में 15 वाहन जब्त किए

एबी रोड पर एक घंटे में 15 वाहन जब्त किए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिवहन विभाग के आयुक्त ने एबी रोड पर खड़े होकर वाहनों की चेकिंग कराई। करीब एक घंटे के भीतर कई वाहनों की फिटनेस, परमिट सहित अन्य कागजात नहीं मिलने पर 15 वाहनों को जब्त किया गया। दरअसल गुरुवार को परिवहन विभाग के आयुक्त डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव ने गुना आरटीओ कार्यालय के निरीक्षण पर आए थे। पहले तो उन्होंने आरटीओ कार्यालय परिसर का पूरा निरीक्षण की जानकारी ली। इसमें महिलाओं के निशुल्क लाइसेंस बनाने सहित अन्य जानकारियां लेकर राजस्व वसूली की समीक्षा की। आयुक्त ने एआरटीओ विक्रम सिंह कंग को सप्ताह में कम से कम एक बार वाहनों की चेकिंग कराने के निर्देश दिए।

कार्यालय में अनधिकृत व्यक्तियों न होने दे प्रवेश: निरीक्षण के दौरान आयुक्त डॉ. श्रीवास्तव ने गुना आरटीओ कार्यालय में चल रहे दलाली के खेल और फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट के मामले की पूर्व में ‘भास्कर’ रिपोर्टर द्वारा फोन पर की गई शिकायत पर आरटीओ के बाबुओं को कार्यालय परिसर में अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश नहीं होने देने की हिदायत दी।

आरटीओ के सामने ही हाईवे पर बस जब्त की गई लेकिन जब बस स्टार्ट नहीं हुई तो उसे धक्का लगाकर थाने तक भेजना पड़ा।

इन वाहनों की हुई जब्ती
शाम 4 से पांच बजे तक चली वाहनों की चेकिंग में करीब 25 वाहनों को रोककर उनके कागजात देखे गए। इसमें 15 बगैर परमिट, फिटनेस और अन्य कागजों के बिना चलते हुए मिले। इनमें 4 बस, 2 स्कूली बस, मैजिक वाहन, छोटे लोडिंग वाहन, ट्रक सहित अन्य गाडिय़ां थी। जिन्हें जब्त कर कैंट व सिटी कोतवाली थाने में खड़ा करवा दिया गया है।

खबरें और भी हैं...