पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 40 गार्ड करेंगे धार्मिक महोत्सव की सुरक्षा

40 गार्ड करेंगे धार्मिक महोत्सव की सुरक्षा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज से शुरू होने वाले महोत्सव की तगड़ी सुरक्षा

भास्कर संवाददाता । गुना

नवनिर्मित सीमंधर जिनालय में भगवान सीमंधर एवं अन्य तीर्थंकरों की प्रतिमा स्थापना को लेकर समारोह का आयोजन शुक्रवार से शुरू होगा। इसके लिए तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। निजी सुरक्षा एजेंसी को काम सौंपा गया है।

इंडस्ट्रियल आर्मी के प्रबंधक योगेंद्र तिवारी ने बताया कि समारोह की सुरक्षा के तगड़े इंतजाम हैं। पूरे कार्यक्रम में 40 सुरक्षा गार्ड तैनात किए जा रहे हैं। इसमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा कमांडो प्रशिक्षण प्राप्त जवान भी रहेंगे। 10 सीसीटीवी कैमरे इस तरीके से लगाए गए हैं कि पूरा कार्यक्रम कवर हो जाएगा। भीड़ वाले स्थल जैसे भोजन शाला, जुलूस, वेदी स्थल पर विशेष सुरक्षा रहेगी। बच्चे भीड़ में इधर-उधर हो जाते हैं। इसके लिए भी इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसी के पास अपने वायरलेस सेट, सुरक्षा उपकरण, सर्च लाइट, ट्रैफिक सिग्नल, ट्रैफिक कोन भी हैं।

महिलाओं को रस्सी में घेरे में रखेंगे

जुलूस में शामिल सभी महिलाओं को रस्सी के घेरे में रखा जाएगा। वह इस घेरे से बाहर नहीं रहेंगी। श्री तिवारी ने वेदी के पास गनर तैनात रहेंगे। यहां कीमती प्रतिमाएं रखी होती हैं।

17 तक होगा आयोजन

12 फरवरी से 17 फरवरी तक बजरंगगढ़ रोड स्थित जिनालय में प्रतिमा स्थापना को लेकर समारोह चलेगा। मीडिया प्रभारी जैनेंद्र कुमार जैन ने बताया कि शुक्रवार सुबह 6 बजे से मंगल गायन के साथ आयोजन शुरू होगा।

खबरें और भी हैं...