पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस ने बच्चांे को समझाए ट्रैफिक नियम

पुलिस ने बच्चांे को समझाए ट्रैफिक नियम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गुना/ राघौगढ़

यातायात नियमों की जन जागरूकता के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं में जाकर छात्र- छात्राओं को नियम व कायदे बताने के लिए जगह- जगह कार्यक्रम व कार्यशालाएं की जा रही है। सड़क सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत चालू शिक्षा सत्र से ही शहर सहित जिले के सरकारी व प्राइवेट स्कूल और कॉलेजों में जाकर छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को ट्रैफिक डीएसपी मानवेंद्र सिंह ट्रैफिक ने अपने अमले के साथ मारकीमहु के शासकीय उच्चतर माध्यिक विद्यालय मेंं कार्यशाला आयोजित की। इसमें सड़क पर वाहन चलाने के लिए जरूरी सलाह व समझाइश के साथ वाहन पंजीयन, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन बीमा आदि दस्तावेजों सहित वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहनने से होने वाले फायदे व नुकसानों की जानकारी देकर छात्रों को जागरूक किया। कार्यशाला के दौरान छात्रों को प्रोजेक्टर पर यातायात जन जागरूकता पर फिल्म दिखाकर जागरूक किया। कार्यशाला में फिल्म दिखाने के बाद डीएसपी ने छात्र व छात्राओं से यातायात नियम संबंधी सवाल भी पूछे। जबकि कई छात्र व छात्राओं ने भी ट्रैफिक डीएसपी से यातायात से जुड़े पूछकर अपनी जिज्ञासाओं को शांति किया। इसमें एक छात्र गुलाब सिंह गुर्जर, छात्रा आरती रजक को सही उत्तर देने पर पुरस्कार के लिए उनके नाम भी लिखे गए। साथ ही स्कूल को प्रबंधन को यातायात संकेत का एक बोर्ड भी दिया गया है। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य जयप्रकाश शर्मा सहित अन्य मौजूद थे। इसके पूर्व बुधवार को ट्रैफिक डीएसपी ने राघौगढ़ के उत्कृष्ट उमावि में भी ऐसे ही कार्यशाला कर छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी थी। इसमें प्राचार्य सुरेंद्र चंद आर्य सहित छात्र और छात्राएं उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...