कलश यात्रा के साथ की प्राण प्रतिष्ठा
बुधवार को नगर की पुरानी छावनी में गोंड़ व जिन्न बाबा की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा हर्षोल्लास एवं धूमधाम की गई। इस मौके पर नगर में कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्राण प्रतिष्ठा ठेकेदार बृजलाल जाटव परिवार द्वारा कराई गई। इस अवसर पर शिव मांगलिक भवन स्थित कुएं पर गंगा पूजन की गई। इसके बाद कलश यात्रा शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में बालिकाओं व महिलाओं ने कलशों के साथ भाग लिया। वहीं अन्य महिलाएं भजन-कीर्तन करते हुए चल रही थीं। कार्यक्रम स्थल पूजा-अर्चना के बाद भगवान की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन शांति के साथ की गई। इस अवसर पर रामायण पाठ का आयोजन किया। इसका समापन बुधवार दोपहर यज्ञ हवन और महाआरती के साथ किया गया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समापन पर भंडारा हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम के बाद रात्रि जागरण किया गया। इसमें महिला मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन किए।