संभाग स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन कल
गुना |संभाग स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए चयन बॉडी बिल्डिंग संघ ग्वालियर के सहयोग से 13 फरवरी को होगा। जिला बॉडी बिल्डिंग संघ के सचिव संतोष प्रजापति ने बताया कि चयन स्थल श्रीराम व्यायाम शाला जगदीश कालोनी है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों होशंगाबाद में हुई राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में गुना के राज पलिया एवं शिवम बाल्मीकि ने शानदार प्रदर्शन किय था।