समारोह कर सीनियर्स को दी विदाई
स्कूल में हुए विदाई समारोह कार्यक्रम में 12वीं के छात्रों को 11वीं के जूनियर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर विदाई दी।
आकांक्षा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील श्रीवास्तव थे। कार्यक्रम के आरंभ में शिवानी रघुवंशी एवं अंजू रजक ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद निकिता मेर व शिवानी ने स्वागत गीत गाया। जूनियर छात्रों ने एकल नृत्य, समूह नृत्य, नाटक, गीतों प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को देखने के लिए सीनियर छात्रों के माता-पिता को भी बुलाया गया। छात्रों की मनमोहक प्रस्तुति की सीनियर छात्रों व अभिभावकों ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्रों को स्मृति चिन्ह दिए व प्राचार्य पुष्पेंद्र श्रीवास्तव व स्टाफ ने कार्यक्रम की सराहना की।