पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर्पण दिवस पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन पर की चर्चा

समर्पण दिवस पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन पर की चर्चा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपाध्यायजी के बताए आदर्शों पर चलने की कार्यकर्ताओं को दी प्रेरणा

भास्कर संवाददाता। गुना

भाजपा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि सर्मपण दिवस के रुप में जिला मुख्यालय सहित ब्लाक स्तर पर मनाई। जिला मुख्यालय पर अग्रवाल धर्मशाला में हुए कार्यक्रम में आजीवन सहयोग निधि पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अतिथि गोपाल पटवा सांसद प्रतिनिधि व मनोज दुबे ने जिला उपाध्यक्ष ने दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण किया। अतिथियों ने दीनदयालजी के चरित्र पर प्रकाश डाला। नपा उपाध्यक्ष राजू यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता जयकिशन गर्ग ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

मंडल अध्यक्ष महाराज सिंह लोधा ने कार्यक्रम की रूपरेखा विस्तृत रूप से कार्यकर्ताओं को बताई। इसके साथ ही आजीवन सहयोग निधि पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन विकास जैन ने किया। आभार आलोक उपाध्याय ने माना। इस मौके पर राजू पंत, अमित श्रीवास्त, सतीश अरोरा, आनंद भार्गव, जगदीश कुशवाह, मनोज जैन, रमेश मालवीय, अशोक बाथम, रिंकू लोधा, गीता राजू धाकड़, वीरेंद्र राठौर, संतोष साहू, राजेश साहू, शंभू सेन, पंकज मुदगल, पवन कुशवाह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम में की एकात्मवाद सिद्धांत की कि व्याख्या

बमोरी | कस्बे में जिला भाजपा अध्यक्ष हरिसिंह यादव ने बमोरी मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ पुण्यतिथि मनाई। जिला अध्यक्ष ने पं. दीनदयाल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए एकात्मवाद सिद्धांत की विस्तृत व्याख्या की। उपस्थितजनों से 18 फरवरी को सीहोर के शेरपुर में किसान सम्मेलन को संबोधित करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत रैली में बमोरी से कार्यकर्ताओं और किसानों से पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर आजीवन सहयोग निधि पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान नृपत सिंह धाकड़, गोपाल अग्रवाल, नरेंद्र रघुवंशी, दिनेश पुरी गोस्वामी, कृष्ण भान सिंह यादव सहित सभी वरिष्ठ भाजपाजन उपस्थित थे। पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि पर सिरसी मंडल की ग्राम पाटई में पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम पारीक की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इसमें मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह यादव हरिपुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, सचिन शर्मा, उमेश अग्रवाल, सीताराम यादव, पंकज साहू, केवल सिंह धाकड़, हनुमत सिंह यादव, हलके सहरिया, महेंद्र शर्मा, रमेश पटेलिया सहित अन्य उपस्थित थे।

उपाध्याय को किया याद

कुंभराज| पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि पर हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता बाबूलाल सेन ने पं. उपाध्याय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लीलाधर बिहानी व राजेंद्र कासट थे। अतिथियों का स्वागत लक्ष्मण गुर्जर ने किया। इस अवसर पर नरेंद्र वशिष्ट, सत्यनारायण शर्मा, डॉ. हरज्ञान सिंह गुर्जर, आशीष कासट, सीताराम बैरागी, विकास शर्मा, मुकेश पचौरी, घनश्याम नामदेव, निरंज मालवीय, रोहित कासट, बुंदेल सिंह, मनोहर राणा, सोनू मालवीय, अंगद सिंह चौहान उपस्थित थे। संचालन अरविंद पटवारी ने किया।

खबरें और भी हैं...