पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात करने वाला मास्टरमाइंड सहित 2 गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर | देहात थाना क्षेत्र के श्योपुर-कुहांजापुर हाईवे पर अजापुरा के पास डेढ़ महीने पहले पेट्रोल पंप पर हुई लूट की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने लूट की वारदात करने वाले मास्टर माइंड सहित दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। अन्य दो आरोपी फरार हंै। एसडीओपी अशोक सिंह भदौरिया ने बताया कि 24 अक्टूबर 2014 को अजापुरा के पास संचालित मां सरस्वती फिलिंग स्टेशन पर लूट की वारदात हुई थी।
बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाश पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर 51 हजार रुपए नगद और मोबाइल फोन लूट ले गए थे। पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू की तो पहले कोटा पुलिस की मदद से अनबर खान हत्थे चढ़ा। अनबर की निशानदेही पर श्योपुर पुलिस ने रहीश उर्फ गुर्जर पुत्र हुसैन खान निवासी मंडीता थाना सांगोद जिला कोटा को दबोच लिया।
हालांकि दोनों ही लुटेरों से लूट का सामान बरामद नहीं किया गया है। वारदात में शामिल दो अन्य राजस्थान के बदमाश शेरू उर्फ शेरा अली निवासी गडराना, मुख्तियार पुत्र सैयद अली की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। पुलिस की दो पार्टी कोटा के आसपास दोनों बदमाशों की तलाश कर रही हैं। वहीं मास्टर माइंड अनबर खान को कोटा पुलिस के हवाले किया गया है। इसलिए कि राजस्थान में उसने कई वारदात कारित की हैं। मंगलवार तक श्योपुर पुलिस भी अनबर को प्रोटेक्शन वारंट पर लाने की तैयारी कर रही है।

अनबर ने मुखबिरी के शक में युवक को मारी थी गोली: अनबर खान ने पेट्रोल पंप लूट की वारदात से पहले बड़ौदा थाना क्षेत्र के प्यारीपुरा गांव में गोली चलाई थी। उसने पुलिस की मुखबिरी के शक में छोटू खान निवासी प्यारीपुरा को गाेली मारकर जख्मी कर दिया था। बड़ौदा टीआई सतीश ने बताया कि हम दो दिन बाद अनबर को प्रोटेक्शन वारंट पर लाने की तैयारी में हैं।