पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

3000 केस की नहीं हो सकी सुनवाई, विरोध में वकीलों ने नहीं किया काम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. हाईकोर्ट की नई रोस्टर प्रणाली के विरोध में स्टेट बार काउंसिल के आह्वान पर मंगलवार को शहर के वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस कारण तीन हजार प्रकरणों की सुनवाई नहीं हो सकी और पक्षकारों को लौटना पड़ा।
वकील कोर्ट में तो आए लेकिन उन्होंने गेम खेलकर या किसी अन्य तरीके से समय निकाला और न्यायिक कार्य नहीं किया। वहीं बार कॉउंसिल आॅफ इंडिया ने स्टेट बार से न्यायिक कार्य से विरत रहने का आह्वान वापस लेने की सलाह दी है।