पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 65 Tola Gold Jewelery And Rs 25 Lakh Stolen

शिक्षक के घर से 65 तोले सोने के जेवर समेत 25 लाख का माल समेट ले गए चोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लहार/भिंड. घर के कमरों की बाहर से कुंदी लगाकर चोर 65 तोला सोना सहित 25 लाख रुपए कीमत का सामान समेट ले गए। वारदात लहार थाना क्षेत्र के सुंदरपुरा गांव में शुक्रवार-शनिवार रात शिक्षक के घर हुई। जानकारी के अनुसार ग्राम सुंदरपुरा निवासी शिक्षक रमेश सिंह राजावत कल रात घर के बाहर वाले हिस्से में पिता चंद्रपाल के साथ ही सो गए। अज्ञात चोर रात के समय घर के पीछे स्थित खेतों से होकर छत के रास्ते घर में घुसे।
उन्होंने सबसे पहले गैलरी का अंदर से दरवाजा बंद कर दिया, ताकि बाहर का कोई भी सदस्य भीतर न आ सके। इसके बाद कमरों में गए और पांच बक्से लेकर वे छत के रास्ते ही भाग गए। सुबह इस चोरी का पता चला। शिक्षक रमेश सिंह राजावत के अनुसार इन बक्सों में 6 हार, पांच मंगलसूत्र, 24 चूड़ी, 5 जोड़ी बृजवाला, 2 जोड़ी झुमकी, 15 अंगूठी समेत 65 तोला वजनी सोने के गहने, 70 हजार रुपए नगद व तीन किलो वजनी चांदी के जेवरात थे।