पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • रिश्वत व सिफारिश में फंस गए डॉक्टरों के प्रमोशन

रिश्वत व सिफारिश में फंस गए डॉक्टरों के प्रमोशन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देश को छह से अधिक पद्मश्री डाक्टर देने वाले जीआर मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षकों के प्रमोशन में सिफारिश व रिश्वत का खेल चल रहा है। गाइनिक में मंत्री की रिश्तेदार को एडजस्ट करने के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर की सीट खाली की जा रही है। इस वजह से एक भाजपा नेता की पुत्री का प्रमोशन आउट ऑफ द वे किया जा रहा है। जिन लोगों की सिफारिश जम गई, उन्हें एसोसिएट से प्रोफेसर बना दिया गया। जिन विभागों में जगह नहीं थी, वहां भी पैसा या सिफारिश से टाइम स्केल प्रमोशन व वेतनमान के आदेश दिए जा रहे हैं। जिन चिकित्सा शिक्षकों ने जैक या केस का इस्तेमाल नहीं किया है, वे प्रमोशन या टाइम स्केल से वंचित होकर वक्त काट रहे हैं। इस वजह से मेडिकल कॉलेज के एक ही विभाग में सीनियर जूनियर हो रहे हैं और जूनियर सीनियर। यह स्थिति तब है, जबकि विभाग के मंत्री, डायरेक्टर, डीन सब ग्वालियर के हैं। खबरची

behind the news
खबरें और भी हैं...