बेला की बावड़ी पर छह माह में नौ पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर डीबी स्टार
बेला की बावड़ी से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित है। यहां पुलिसकर्मी वाहनों से 200 से 500 रुपए की अवैध वसूली कर उन्हें शहर में एंट्री दे देते हैं।
डीबी स्टार ने इस पूरी गतिविधि को लाइव शूट कर जब एसपी हरिनारायणाचारी मिश्रा को सूचना दी, तो उन्होंने सीएसपी विनायक वर्मा को मौके पर भेजा। यहां सिपाही कैलाश व संदीप वाहनों से अवैध वसूली कर रहे थे। एसपी ने तुरंत ही इन दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। अब अफसर औचक निरीक्षण और मॉनीटरिंग कराने की बात कह रहे हैं।
मैं नौ सिपाही सस्पेंड कर चुका हूं
आपकी सूचना के आधार पर मैंने सीएसपी को मौके पर भेजा था। वहां अवैध वसूली करने वाले दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पूर्व में भी सात सिपाहियों को सस्पेंड किया था। हम यहां लगातार मॉनीटरिंग कराएंगे। हरिनारायणाचारी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक
11 फरवरी को प्रकाशित खबर
DB Star next