पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • सड़क पर खड़े हों, तो नजर नहीं आते हैं ट्रैफिक सिग्नल

सड़क पर खड़े हों, तो नजर नहीं आते हैं ट्रैफिक सिग्नल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाग-2
बदहाल ट्रैफिक
ग्वालियर डीबी स्टार

शहर में अधिकतर ट्रैफिक सिग्नल लाइट पोल के पीछे छुपे हुए हैं। सड़क पर वाहन चालक जब रुकते हैं, तो उन्हें सामने लगा ट्रैफिक सिग्नल नजर नहीं आता है। ऐसा सिर्फ एक या दो जगह पर नहीं है, बल्कि अधिकतर चौराहों पर यही स्थिति है। पड़ाव, गोला का मंदिर, बस स्टैंड तिराहा, मोटल तानसेन तिराहा पर ट्रैफिक सिग्नल नजर नहीं आते हैं। इस गड़बड़ी के चलते कई बार दोपहिया व चार पहिया वाहन आपस में टकरा जाते हैं।

पता नहीं चलता कब रुकना है, कब चलना
ज्यादातर चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल बिजली के खंबों के पीछे छुप गए हैं। चौराहे पर रुकने पर सामने वाला सिग्नल ही नजर नहीं आता है। इससे पता ही नहीं चलता है कि कब लाइट ग्रीन है और कब रेड। इससे दुर्घटनाएं भी होती हैं।  निखिल शर्मा, शिकायतकर्ता

DB Star campaign
खबरें और भी हैं...