पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • दही मंडी में अब फिर से बढ़ने लगा है अतिक्रमण

दही मंडी में अब फिर से बढ़ने लगा है अतिक्रमण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कब्जे के कारण निकलने का रास्ता नहीं बचता है, शिकायत पर भी नहीं हुई कार्रवाई
जिम्मेदारों की लापरवाही
दही मंडी में हो रहे अतिक्रमण की समस्या से एडवोकेट राजीव उपाध्याय ने डीबी स्टार को अवगत कराया। यहां पहले भी अतिक्रमण हटाया गया था।

हटाया जाएगा अतिक्रमण
अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने अभियान चला रखा है। यह कार्रवाई पूरे शहर में चल रही है। दही मंडी से अगर अतिक्रमण की शिकायत आ रही है, तो वहां हम कार्रवाई कर अतिक्रमण हटवाएंगे। मैं इस संबंध में अमले को आदेश देता हूं।  एमएल दौलतानी, अपर आयुक्त नगर निगम

DB Star citizen journalism
ग्वालियर डीबी स्टार

दही मंडी में प्रतिदिन लगभग 10 से 15 हजार ग्राहकों का आना जाना रहता है। इसकी वजह से यहां हमेशा भीड़भाड़ रहती है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदार अपनी दुकानों के आगे एक और टेबल लगाकर कपड़े सजा लेते हैं। इसके कारण सात फीट का रास्ता केवल ढाई फुट का रह जाता है।

इसकी शिकायत के चलते दो साल पहले नगर निगम ने सभी दुकानों पर कार्रवाई करते हुए चबूतरे और बेंच हटवाई थीं, लेकिन समय बीतने के बाद अब दोबारा यहां अतिक्रमण होने लगा है। अफसरों की सुस्ती के कारण दुकानदारों ने यहां दोबारा कब्जा शुरू कर दिया है। अब यह बाजार फिर से पुरानी स्थिति में लौट आया है। अब यहां गलियां इतनी संकरी हो चुकी हैं कि पैदल चलने वाले राहगीरों को भी बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ता है।

आप भी बतौर सिटीजन जर्नलिस्ट डीबी स्टार से जुड़ सकते हैं। इसके लिए वॉट्सएप पर Citizen Journalist Indore ग्रुप से 9406577222 पर जुड़ कर खबरें भेज सकते हैं।

खबरें और भी हैं...