पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रमन पोपली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टोरेट में फ्री वाईफाई की सुविधा देने वाली रिलायंस जियो कंपनी अब शहर में 50 जगहों पर फ्री वाईफाई की सुविधा देगी। यह सुविधा शुरू करने के लिए कंपनी ने जिला प्रशासन व नगर निगम से परमिशन मांगी है।


रमन पोपली ग्वालियर

भोपाल व इंदौर की तर्ज पर अब शहर में फ्री वाईफाई सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लिए कंपनी ने 50 जगहों का चयन कर लिया है। पहले चरण में मुरार गर्ल्स कॉलेज व सिथौली रोड स्थित एक निजी कॉलेज में यह सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लिए कंपनी ने अपना सेटअप भी लगा लिया है।

शहर में बाकी स्थानों पर फ्री वाईफाई सुविधा शुरू करने के लिए कंपनी को नगर निगम व जिला प्रशासन की अनुमति का इंतजार है। निगम ने इन स्थानों का निरीक्षण कराना भी शुरू कर दिया है। परमिशन मिलते ही शहर के तीनों उपनगरों में लोगों को फ्री वाईफाई मिल सकेगा।

शहर में 50 जगह मिलेगी फ्री वाईफाई की सुविधा
हम निरीक्षण करा रहे हैं
 वाईफाई लगाने की परमिशन के लिए हमारे पास फाइल आई है। हम इन स्थानों का निरीक्षण करने के बाद फाइल कलेक्टोरेट भेजेंगे। फाइनल परमिशन वहीं से दी जाएगी।  अनय द्विवेदी, आयुक्त नगर निगम

खबरें और भी हैं...