पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • सड़कों से गायब हो चुकी हैं जेब्रा क्रॉसिंग

सड़कों से गायब हो चुकी हैं जेब्रा क्रॉसिंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाग-1
बदहाल ट्रैफिक
ग्वालियर डीबी स्टार

शहर में नगर निगम व ट्रैफिक पुलिस द्वारा जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जाती हैं। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा डिमांड भेजी जाती है और नगर निगम सड़कों पर क्रॉसिंग बनवा देता है। वर्तमान में शहर के कई तिराहे व चौराहे जेब्रा क्रॉसिंग विहीन हैं।

कई स्थानों पर क्रॉसिंग मौजूद भी हैं, लेकिन लोग उनका इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। इसका कारण यह है कि ज्यादातर तिराहों व चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग के बीच में डिवाइडर आ जाते हैं। इसके कारण पैदल राहगीर इनका ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा ज्यादातर सिग्नलों पर स्टॉप लाइन भी मौजूद नहीं है। इसके कारण वाहन चालक मनमर्जी से सिग्नल पर वाहन खड़े कर देते हैं।

जेब्रा क्रॉसिंग विहीन प्रमुख मार्ग
कई शहरों में है जेब्रा क्रॉसिंग
शहर में चौराहों से जेब्रा क्रॉसिंग गायब है। मैं मार्केटिंग जॉब के कारण कई शहर घूमता हूं। ज्यादातर शहरों में जेब्रा क्रॉसिंग का ध्यान रखा जाता है।  विनय चौहान, शिकायतकर्ता

DB Star campaign
क्या है जेब्रा क्रॉसिंग
ट्रैफिक नियमों के हिसाब से रेड सिग्नल होने पर पैदल यात्री जेब्रा क्रॉसिंग से ही सड़क क्रॉस करते हैं। इन्हें स्टॉप लाइन के आगे बनाया जाता है। मुंबई व दिल्ली जैसे कई महानगरों में ट्रैफिक लोड के हिसाब से सिर्फ चौराहों व तिराहों पर ही नहीं, बल्कि सड़क के बीच में भी जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जाती हैं।

14 जगह बनाना बाकी है जेब्रा क्रॉसिंग
10 चाैराहों पर बनी है जेब्रा क्रॉसिंग
24 से अधिक प्रमुख तिराहे व चौराहे हैं
खबरें और भी हैं...