मैगजीन पढ़ीं, वीडियो देखे और हो गया सेलेक्शन
फेमिना मिस इंडिया के लिए रीजनल राउंड में सेलेक्ट मॉडल
city achiever
पहली बार फेमिना मिस इंडिया में ग्वालियर की हनी धवन पहुंची रीजनल राउंड तक
फेमिना मिस इंडिया-2016 का रीजनल राउंड 21 फरवरी को दिल्ली में होगा। इसमें हनी सहित 15 गर्ल्स होंगी शामिल
सिटी रिपोर्टर अच्छी कम्युनिकेशन स्किल और पर्सनालिटी ग्रूमिंग के लिए पिछले दो साल से तैयारी की। इसके लिए फेमिना, ग्राजिया, वोग जैसी मैगजीन काे पढ़ा। साथ ही ऑनलाइन ग्रुमिंग एक्सपर्ट से भी मदद ली।
इसके बाद पिछले वर्ष फेमिना मिस इंडिया-2016 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। यह कहना है फेमिना मिस इंडिया-2016 के रीजनल राउंड के लिए सेलेक्ट हुईं हनी धवन का। वह 21 फरवरी को नई दिल्ली के में होने वाले रीजनल राउंड में शामिल होंगी। इसमें ब्यूटी पैजेंट कॉम्पटीशन होगा। जिसमें दिल्ली रीजन से सेलेक्ट हुईं 15 गर्ल्स भागीदारी करेंगी। हनी माधवगंज स्थित चितेराओली में रहती हैं और वर्तमान में जीवाजी यूनिवर्सिटी से बीए एलएलबी फोर्थ ईयर की स्टूडेंट हैं। इनके पिता हरीश धवन आर्टिस्ट हैं।
अब वोटिंग से होगा चयन
रीजनल राउंड में प्रतिभागी का चयन वोटिंग के माध्यम से होता है। इसमें हनी की मोबाइल वोटिंग लिंक https://s.rabblerapp.com/widget/widget. php?raw_uuid= b094 ceb3-2f3a- 4804-9a17-81e5847c90bd है।
ऑडिशन के लिए जरूरी तीन फोटोग्राफ
फेमिना मिस इंडिया में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान क्लोजअप फोटो, मिड लेंथ फोटो और फुल लेंथ फोटो भेजना होते हैं। इनके आधार पर सिटी राउंड ऑडिशन में चयन होता है।
इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अप्रैल से शुरू होते हैं।
इसमें मॉडल की हाइट 5 फीट 6 इंच और पासपोर्ट भी होना जरूरी है।
फाइनल फरवरी-मार्च में होता है। जीतने वाले प्रतिभागी को मिस वर्ल्ड और इंडिया लेवल पर \\\"मिस दीवा\\\' में शामिल होने का मौका मिलता है।