ख्वाजा खानून के उर्स का समापन
ख्वाजा खानून के उर्स का समापन
सिटी रिपोर्टर|ग्वालियर
हजरत ख्वाजा खानून ने 12 वर्ष तक तपस्या की तब जाकर शाहे विलायत का दर्जा उन्हें प्राप्त हुआ। उर्स में आकर इबादत करने का संकल्प लेना चाहिए। यह बात हजरत ख्वाजा खानून के 479वें उर्स के समापन अवसर पर दरगाह शरीफ के सज्जादानशीन ख्वाजा राशिद खानूनी ने कही। रविवार को कुल के छींटे के साथ उर्स का समापन हुआ।
मदारशाह साहेब का उर्स 27 से
ग्वालियर |हजरत मदारशाह साहेब का सालाना 599 वां उर्स 27 फरवरी को सुसेरा रोड जगनपुरा पानी की टंकी के पास मनाया जाएगा। उर्स में मदार साहब की चादर पोशी के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।