नेतृत्व क्षमता विकास के लिए प्रशिक्षण जरूरी
ग्वालियर| महिलाआें में नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। यह बात नेहरू युवा केंद्र ग्वालियर के समन्वयक राकेश तोमर ने पुरानी छावनी में नई रोशनी नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में कही। 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 3 स्थानों पर आयोजित किए गए। डॉ. राकेश भदौरिया ने स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी धर्मेंद्र यादव ने अल्पसंख्यक कल्याण संबंधी योजनाआें आैर सुमन कुशवाह ने महिला नेतृत्व की जानकारी दी।