पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • दुनिया में आने से पहले ही मिल गया बिजली का कनेक्शन

दुनिया में आने से पहले ही मिल गया बिजली का कनेक्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमतौर पर बिजली कनेक्शन तमाम चक्कर लगाने और परेशान होने के बाद मिलता हो लेकिन यहां एक मामला ऐसा भी है कि उपभोक्ता के पैदा होने से पहले ही उसे बिजली कनेक्शन दे दिया गया। मामला भिंड के दबोह का है। यहां रहने वाले 34 वर्षीय रामलखन शर्मा को जन्म से 6 साल पहले ही कनेक्शन दे दिया गया। रामलखन के पास विद्युत मंडल के दस्तावेज भी मौजूद हैं जिसमें जन्म से पहले ही बिल जारी किए गए हैं। इसका कारण जानने जब रामलखन ने आरटीआई लगाई तो बिजली कंपनी ने पंचनामे बनाकर फंसा दिया और आजतक कारण नहीं बताया।

रामलखन ने बताया कि उनके पिता दयाराम शर्मा के नाम पहले भी बिल आता था और आज भी आ रहा है। इसके बाद भी बिजली कंपनी उनके जन्म से पहले का बिल रामलखन शर्मा के नाम लगातार भेज रही है और बकायादार बना दिया। रामलखन के पास 1977 में विद्युत मंडल का बिल भी है जिसे बिजली कंपनी लगातार नकार रही है। रामलखन ने बताया कि जब बिजली कंपनी से इसका विराेध किया तो उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और बिजली चोरी का केस भी बना दिया गया। रामलखन का जन्म 1979 का है और बिल 1973 से आ रहा है।

पहले का नहीं है बिल
रामलखन का बिजली बिल उसके जन्म से पहले का नहीं है। हम रजिस्टर्ड डाक से जवाब भिजवाते हैं तो कोई मिलता नहीं है। उनका कनेक्शन 1990 के करीब का है। डीबी वार्ष्णेय,अधीक्षण यंत्री,भिंड

खबरें और भी हैं...