पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • जेयू के पेपर सुरक्षित नहीं, माफिया ने बढ़ाई अफसरों की परेशानी

जेयू के पेपर सुरक्षित नहीं, माफिया ने बढ़ाई अफसरों की परेशानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर बार परीक्षाओं में आउट होते हैं पेपर, जेयू के अधिकारी रैकेट का पर्दाफाश करने में असफल

एजुकेशन रिपोर्टर|ग्वालियर

जीवाजी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के पेपर सुरक्षित नहीं है। जेयू के अफसर भले ही नकल पर रोक लगाने का दंभ भर रहे हों, लेकिन माफिया अब पेपर आउट करा रहे हैं। शिवपुरी जिले के पिछोर से बीएससी 5 वें सेमेस्टर में केमिस्ट्री विषय का पेपर आउट होने के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इसके साथ ही अभी तक एफआईआर भी नहीं हुई। इतना ही नहीं विश्वविद्यालय के आदेश के बाद भी कॉलेज पेपर थानों में नहीं रखवा रहे। इसी के चलते पेपर आउट हो रहे हैं। हालांकि शिवपुरी पीजी कॉलेज को छोड़कर अन्य सभी परीक्षा केंद्रों में केमिस्ट्री का पैकेट भी परीक्षा होने के कारण खुल चुका है। इससे केमिस्ट्री का पेपर किस सेंटर से आउट हुआ है, इसका खुलासा जांच टीम शायद ही कर पाएगी।

पेपर थाने में रखे जा रहे हैं या नहीं, जेयू करेगी मॉनीटरिंग
जेयू द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं के पेपर थाने में केंद्राध्यक्ष व प्रिंसिपल रखवा रहे हैं या नहीं इसकी मॉनीटरिंग परीक्षा नियंत्रक प्रो. डीसी तिवारी करवाएंगे। दरअसल 13 जून 2015 को बीएससी चौथे सेमेस्टर में गणित विषय का पेपर आउट होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आदेश जारी किए थे कि सभी केंद्र थानों में पेपर रखवाएं। इस निर्देश का कुछ परीक्षा केंद्र पालन कर रहे हैं जबकि अधिकांश कॉलेज पेपर केंद्र पर ही रखवा रहे हैं। ऐसे केंद्रों पर ही पेपर सुरक्षित नहीं हैं। केंद्रों से पेपर वाट्सएप के माध्यम से निकलनी की बात कही जा रही है।

सही तरीके से नहीं भेज रहे नकल प्रकरण की कॉपियां
परीक्षा केंद्रों द्वारा बनाए जाने वाले नकल प्रकरणों की जानकारी सही तरीके से नहीं भेजने पर परीक्षा नियंत्रक ने केंद्राध्यक्षों को नोटिस जारी किया है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि अनुचित साधन प्रकरण के पैकेट पर बड़े अक्षरों में नकल प्रकरण लिखकर भेजा जाना चाहिए। अनुचित साधन प्रयोग करने वाले छात्रों की पहली और दूसरी उत्तर पुस्तिका टैग से नत्थी कर एक साथ भेजी जानी चाहिए। साथ ही कॉलम स्पष्ट रूप से भरकर भेजे जाएं। सामान्य परीक्षा के बंडलोंं व अनुचित साधन प्रकरण के नकल प्रकरण बंडलों को अलग-अलग भेजना चाहिए।

जांच के लिए पिछोर जाएगी टीम
परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि पेपर आउट होने के मामले की एफआईआर सोमवार को कराई जाएगी। साथ ही मामले की जांच के लिए पिछोर शासकीय कॉलेज में जांच टीम भेजी जाएगी। प्रो. डीसी तिवारी, परीक्षा नियंत्रक,जेयू

खबरें और भी हैं...