पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बादल छाते ही 3.40 गिरा दिन का पारा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंचल में बादलों ने डेरा जमा लिया है। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे। इससे धूप नरम रही और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि शाम से फिर से सर्द हवा चलने लगी। इससे लोगों ने रात में हल्की सर्दी का अहसास किया। मौसम विभाग के मुताबिक 17 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का अंचल में असर रहेगा। इससे दिन का तापमान बढ़ेगा। साथ ही बादल छाए रहेंगे।

रविवार को पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री बढ़त के साथ 13.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा। सुबह की आर्द्रता 72 फीसदी रही। यह सामान्य से 7 फीसदी अधिक रही। शाम की आर्द्रता 53 फीसदी रही। यह सामान्य से 17 फीसदी अधिक रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनुपम काश्यपि के मुताबिक अरब सागर से अंचल में नमी आ रही है। इसी के चलते तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है।

धूप के बीच पार्क में बैठी युवतियां।

खबरें और भी हैं...