पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज से कीजिए 50 रुपए में 20 मिनट बोटिंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कटोराताल (वीर सावरकर सरोवर) में सोमवार से शहरवासी बोटिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। लोगों को 50 रुपए में 20 मिनट बोटिंग करने को मिलेगी और बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए किराया रियायती रखा गया है।

रविवार को महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने वीर सावरकर सरोवर में बोटिंग का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अपर आयुक्त दौलतानी ने बताया कि महिला पुरुष के लिए 50 रुपए, बच्चों के लिए 30 रुपए और निशक्तजन के लिए 10 रुपए चार्ज रखा गया है। समय दोपहर 2 बजे से रात आठ बजे तक रहेगा।

शुभारंभ अवसर पर महापौर श्री शेजवलकर ने कहा कि पहले भी यहां बोटिंग की जाती थी लेकिन अब और व्यवस्थित ढंग से शुरुआत की गई है। इस दौरान वार्ड 56 के पार्षद सतीश सिकरवार ने कहा कि वीर सावरकर सरोवर शहर का सुंदर पर्यटक स्थल बन गया है और हर नागरिक को इसे व्यवस्थित रखने में जिम्मेदारी निभानी होगी। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य शोभा सिकरवार, नीलिमा शिंदे, केशव सिंह, अपर आयुक्त एमएल दौलतानी सहित अन्य उपस्थित थे।

बोटिंग शुरू होने पर मौजूद सैलानी।

खबरें और भी हैं...