पत्नी मायके गई तो पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
प|ी के मायके जाने से दुखी हुए पति ने उसके दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना जनकगंज थानाक्षेत्र के गोलपहाडिय़ा इलाके में रविवार दोपहर की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जनकगंज थाने की पुलिस के अनुसार गोल पहाड़िया पर श्रीराम कॉलोनी में रहने वाले दिनेश शाक्य (22) का रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे प|ी से विवाद हो गया था। इसके बाद प|ी नाराज होकर मायके चली गई थी। इस बात से दुखी होकर दिनेश ने दोपहर लगभग 3 बजे प|ी के दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद दिनेश का बहनोई बंटी उससे मिलने के लिए कमरे में गया तो वह फांसी पर लटका हुआ था। बंटी ने इसकी सूचना जनकगंज थाने की पुलिस को दी और इसके बाद फंदे से उतारकर इलाज के लिए ले जाने लगे लेकिन नब्ज देखी तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि मजदूरी के पैसों को लेकर दिनेश का प|ी से विवाद हुआ था जिससे नाराज होकर वह मायके चली गई थी। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।