मेला घूमकर लौट रही महिला शताब्दी से कटी
ग्वालियर|बच्चों के साथ मेला देखकर लौट रही महिला की शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई।
गोसपुरा निवासी पुष्पा प|ी कमल बाबू (45) गाडर वाली पुलिया क्रॉस कर रही थी। पुष्पा के बच्चे दौड़कर ट्रैक पार कर गए। पुष्पा ने दूर से आती शताब्दी देख ली थी और उन्हें ये अंदाजा ही नहीं लगा कि शताब्दी नजदीक है। शताब्दी के मेन ट्रैक पर होने के बाद भी वे ट्रैक पार कर रही थीं। जब तक वे ट्रैक पार करतीं तब तक दिल्ली की ओर से आ रही शताब्दी नजदीक आ गई और वह उसकी चपेट में आ गईं। शताब्दी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।