पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • मंगल स्थापना के साथ अभिषेक व विधान में चढ़ाए अर्घ

मंगल स्थापना के साथ अभिषेक व विधान में चढ़ाए अर्घ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगल स्थापना के साथ अभिषेक व विधान में चढ़ाए अर्घ

सिटी रिपोर्टर|ग्वालियर
श्री दिगंबर जैन जागरण युवा संघ के तत्वावधान में रविवार को गुड़ागुड़ी का नाका स्थित श्री दिगंबर जैन वरैया पंचायती मंदिर में शांतिनाथ एवं पार्श्वनाथ महामंडल व विधान उत्सव मनाया गया। मंगल स्थापना के साथ भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक किया गया। इसके बाद इंद्र -इंद्राणियों ने पूजा की और श्री जिनेन्द्र भगवान को महाअर्घ समर्पित किए। इस अवसर पर मंदिर समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

जैन समाज के प्रवक्ता सचिन आदर्श कलम ने बताया कि मुनिश्री प्रतीक सागर महाराज की प्रेरणा से जैन युवा संघ के नाम से एक टीम बनाई गई है। जिले से गुजरने वाले दिगंबर जैन मुनि साधुओं का आहार व आसपास मौजूद जैन संतों का पद विहार आदि कार्य की जिम्मेदारी इस टीम को दी गई है।

ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी गठित

ग्वालियर|
अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण समाज युवा का वार्षिक अधिवेशन रविवार को हुआ, जिसमें सर्वसम्मति डॉ. अंशुल तिवारी को अध्यक्ष, अनिल उपाध्याय एवं सौरभ को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

सचिव एवं कोषाध्यक्ष का कार्यभार विवेक समाधिया एवं अतुल पांडे को दिया गया। गौरव तिवारी, मोहन शर्मा, सोनू पुरोहित, कपिल उपाध्याय, अभिषेक शर्मा, आलोक उपाध्याय, अनूप समाधिया, मनोज शर्मा को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। ग्वालियर ग्रामीण कार्यकारिणी से मनीष शर्मा जिला अध्यक्ष और डॉ. विनोद शर्मा को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

खबरें और भी हैं...