िबजली कटौती- शहर के कई क्षेत्रों में आज 6 घंटे का पावर कट रहेगा
बीएड, एमएड, बीपीएड व एमपीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आज सेे होंगे आवेदन
ग्वालियर| प्रदेश के बीएड, एमएड, बीपीएड व एमपीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए छात्र सोमवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन एमपी ऑनलाइन के माध्यम से होंगे। प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड द्वारा इस बार बीएड, एमएड, बीपीएड व एमपीएड के दो वर्षीय व तीन वर्षीय कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 मार्च है। प्रवेश परीक्षा 24 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित होगी। छात्र दो व तीन वर्षीय दोनों पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के छात्रों को प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने पर 500 रुपए फीस जबकि आरक्षित वर्ग के छात्रों को 250 रुपए फीस देना होगा। इसके अतिरिक्त छात्रों को 70 रुपए पोर्टल चार्ज देना होगा।
मेरे शहर में आज
डायरी का विमोचन एवं जैकेट का वितरण
स्थान- निगम मुख्यालय, सिटी सेंटर, समय- सुबह 10.30 बजे
िसंध हिंदू जनरल पंचायत द्वारा कंबल वितरण
स्थान- झूलेलाल परमार्थ ट्रस्ट भवन, समय- दोपहर 1 बजे
िसटी डायरी
यूिटलिटी न्यूज