कबड्डी प्रतियोगिता में भदौरिया और यादव क्लब रहे संयुक्त विजेता
ग्वालियर|कम्पू स्थित जिला खेल परिसर में खेली गई ग्वालियर दक्षिण विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। समापन से पूर्व हुए फाइनल मुकाबलों में प्रथम पुस्कार संयुक्त रूप से भदौरिया क्लब एवं यादव क्लब को दिया गया। दोनो ही टीमों ने 50-50 अंक प्राप्त किए। वहीं तृतीय स्थान के लिए शीतला क्लब ने महाकाल क्लब को 29 अंको से पराजित किया। संयुक्त विजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को क्षेत्रीय विधायक नारायण सिंह कुशवाह ने पुरस्कार प्रदान किए।
हंगामा किया, कुर्सियां फेंकी: कबड्डी प्रतियोगिता के मैच के दौरान दर्शकों ने हंगामा कर दिया। हंगामा कर रहे दर्शकों ने कुर्सियां भी फेंकी। इस अव्यवस्था को देखते हुए आयोजकों ने पुलिस बल भी बुला लिया था।