पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • सूचना कीमती सामान की मगर बैग में निकले जूते

सूचना कीमती सामान की मगर बैग में निकले जूते

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| दिल्ली से झांसी की ओर जा रही तेलंगाना एक्सप्रेस में गुरुवार की रात एसी कोच में जरूरी सामान छूटने की सूचना मिली। ग्वालियर स्टेशन पर यह सूचना आगरा स्टेशन के डिप्टी मैनेजर ने दी। सूचना को तत्काल अटेंड करते हुए ग्वालियर स्टेशन पर एसी कोच से सामान उतारा गया, लेकिन बैग में जूते निकले।

बीती रात ग्वालियर स्टेशन के डिप्टी एसएस कार्यालय पर आगरा से सूचना मिली की आगरा से ग्वालियर के लिए रवाना हुई तेलंगाना एक्सप्रेस के बी-2 कोच में 45-46 बर्थ पर यात्रा कर रहे यात्री जगदीश धाकरे का बैग ट्रेन में छूट गया है, जिसमें कीमती सामान रखा हुआ है। ग्वालियर स्टेशन पर जब बैग देखा गया तो उसमें जूते निकले। यह बैग यात्री द्वारा भेजे गए व्यक्ति को सौंप दिया गया। ग्वालियर से झांसी की ओर जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस के एस-2 कोच मेंं ग्वालियर से सवार हुए यात्री अर्पित ने भी ट्रेन में सवार हो जाने के बाद फुट अोवर ब्रिज के पास एक बैग छूट जाने की सूचना स्टेशन प्रबंधन को एसएमएस पर दी। सूचना पर तत्काल रेलवे व आरपीएफ स्टॉफ ने अटेंड किया, लेकिन कोई बैग मौके पर नहीं मिला।

खबरें और भी हैं...