चोर गिरोह चलाने वाले नेता से चोरी की बाइक भी मिली
ग्वालियर| शहर में चोर गिरोह चलाने वाले पूर्व पार्षद के बेटे नेता उर्फ नवीन कुशवाह से पुलिस को चोरी की एक बाइक भी मिली है, उसने बाइक को तारागंज इलाके से चोरी किया था। इसके अलावा गोल पहाड़िया इलाके से चोरी की गई एक और वारदात का माल भी इसके कब्जे से मिला है।
जनकगंज थाने की पुलिस ने दो दिन पहले शहर में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान चोर गिरोह के सदस्य हामिद और कालू ने बताया है कि गिरोह के सरगना नेता उर्फ नवीन है। नवीन पूर्व पार्षद घनश्याम कुशवाह का बेटा है और वह रसूख के चलते चोरी के माल को बाजार में खपाता है। इसके बाद पुलिस ने नेता उर्फ नवीन तथा उसके साथी सोनी उर्फ सुनील को भी गिरफ्तार कर लिया। चोर गिरोह के कब्जे से पुलिस ने पहले 4 लाख का माल बरामद किया था। इसके बाद पूछताछ करने पर नेता ने तारागंज इलाके से एक बाइक औरगोल पहाड़िया इलाके से सोने के जेवरात चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।